Moral Hindi Story for Kids

नमस्कार दोस्तों आज हम इस लेख में छोटे बच्चों की मोरल कहानियों Moral Hindi Story for Kids पढ़ेंगे। यह कहानियाँ आपके बच्चों के जीवन में बहुत सी अच्छी बातें सिखाएगी और इससे उन्हें नैतिक शिक्षा भी मिलेगी। अगर आपको यह Moral Stories पसंद आए तो इसे शेयर जरूर कीजियेगा। तो आइये पढ़ते हैं Moral Story Hindi for Class 5 के लिए।

नमक का व्यापारी और गधा (Hindi Story for Kids)

Moral Hindi Story for Kids

सोनपुर नामक गांव में एक नमक का व्यापारी था। नमक के एक व्यापारी के पास एक गधा था। वह व्यापारी रोज सुबह अपने गधे पर नमक की बोरियाँ लादकर आस पास के गाँवो में नमक बेचने ले जाया करता था। आसपास के गाँवो में जाने के लिए उसे कई नाले और छोटी-छोटी नदियाँ पार करनी पड़ती थी।

एक दिन नदी पार करते समय गधा अचानक पानी में गिर पड़ा इससे गधे के शरीर पर लदा हुआ ढेर सारा नमक पानी में घुल गया। अब नमक का पानी में घुल जाने के कारण गधे का बोझ काफी हल्का हो गया। व्यापारी उस दिन गधे को लेकर वापस लौट आया।

उस दिन गधे को बहुत आराम मिल गया। दूसरे दिन वह व्यापारी रोज की तरह गधे पर नमक की बोरियाँ लाद कर नमक बेचने निकला। उस दिन पहले नाले को पार करते समय गधा जानबूझ कर पानी मे बैठ गया। उसकी पीठ का बोझ फिर हल्का हो गया। व्यापारी उस दिन भी गधे को लेकर वापस लौट आया। पर नमक के व्यापारी के ध्यान में आ गया कि आज गधा जानबूझकर पानी मे बैठ गया था। उसे गधे पर बहुत गुस्सा आया।

इसलिए डंडे से उसने गधे की खूब पिटाई की। उसने कहा, “मूर्ख प्राणी, तू मुझसे चालाकी करता है। मैं तुझे सबक सिखाए बिना नही रहूगाँ।”

अगले दिन व्यापारी ने गधे पर रूई के बोरे लादे। गधे ने फिर वही तरकीब आजमाने की कोशिश की, नाला आते ही वह पानी मे बैठ गया। इस बार उल्टा ही हुआ।

रूई के बोरो ने खूब पानी सोखा और गधे की पीठ का बोझ पहले से कई गुना बढ़ गया। पानी से बाहर आने में गधे को खूब मेहनत करनी पड़ी। उस दिन के बाद से गधे ने पानी में बैठने की आदत छोंड दी।

कहानी की सीख – Moral of the story

मूर्ख सबक सिखाने से ही काबू में आते है।

राजा सूर्यदेव का गोल्डेन टच- GOLDEN TOUCH OF THE KING

सोने का अंडा देने वाली मुर्गी – The Golden Egg Story in Hindi

प्यारे दोस्तों शायद आपने भी यह golden egg story in hindi सुनी होगी। यह कहानी बहुत पॉपुलर हैं। इस कहानी को आज मैं फिर से आपको बता रहा हूँ। इस कहानी में हमें बहुत कुछ सिखने को मिलती हैं। आइयें जानते sone ka anda dene wali murgi की कहानी..

The Golden Egg Story in Hindi

Moral Hindi Story for Kids

Farmer and Golden Egg Story with Moral

सीतापुर गांव में एक गरीब किसान रहता था। वह अपना जीवन जीने के लिए खेत में काम किया करता था। वह बहुत मेहनती था। वो प्रतिदिन के जैसे ही अपने खेत में काम कर रहा था। उस दिन उसे खेत में काम करते-करते एक घायल मुर्गी मिली।उसके शरीर से खून निकल रहा था। उसे देख कर किसान को दया आ गई।

वह उस मुर्गी को घर ले आया। उसने उसके जख्म को साफ किया और अच्छे तरीके से उसकी सेवा की। निरंतर सेवा से मुर्गी धीरे-धीरे ठीक होने लगी। फिर जब वह ठीक हो गई तो उसने किसान को धन्यवाद दिया एवं कहा ,”तुमने मेरे प्राण बचाये हैं। जिसके लिए मैं सदा तुम्हारी आभारी रहूंगी। मैं तुम्हें हर दिन इनाम के रूप में एक सोने का अंडा दूंगी ।”

यह सुनकर किसान खुश हो गया। मुर्गी के कहे अनुसार, वे प्रतिदिन प्रातः काल में वह एक सोने का अंडा किसान को दिया करती। किसान उसे बेचकर धन इकट्ठा करता था। वो प्रतिदिन मुर्गी के अंडे को जाकर पास के शहर में बेच आया करता।

झूठ बोलने वाला लड़का – मोरल स्टोरी

धीरे-धीरे किसान के पास बहुत ज़्यादा धन इकट्ठा हो गया और अब वो खेत में काम करने नही जाता था। फिर एक दिन किसान के मन मे लालच आ गया। उसने सोचा ,”मुझे प्रतिदिन अंडे के लिए इंतजार करना पड़ता है क्यों ना मैं मुर्गी के पेट को काटकर सभी सोने के अंडे निकाल लूँ। और मुझे मुर्गी को रोज़ खाना भी नहीं देना पड़ेगा।”

दूसरे दिन ही, किसान सुबह उठकर लालच में आकर मुर्गी के पेट पर चाकू से वार किया। देखते ही देखते किसान ने चाकू से मुर्गी के पेट को चीर डाला। मुर्गी मर गई, लेकिन उसके पेट से कुछ भी नहीं निकला। यह देखकर किसान हक्का बक्का रह गया। उसे अपने किये पर बहुत दुख हुआ।

कहानी की सीख – Moral of the story

हमें लालच नहीं करना चाहिए। लालच में आकर हम जो करते हैं उससे लाभ तो नहीं होता पर हानि जरूर होता है।

Leave a Comment